Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » समस्तीपुर जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा !

समस्तीपुर जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिले को दी बड़ी सौगात, 827 करोड़ रुपये लागत की 188 योजनाओं का किया उद्घाटन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
समस्तीपुर जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण !

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इससे पहले विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ० प्रतिमा ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने सरायरंजन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर में एमेनिटी भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और वहां जलपानगृह सह व्यायामशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन के प्रथम तल का जायजा लिया। उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्ट लैब, भाषा प्रयोगशाला, नेटवर्क लैब आदि का निरीक्षण किया। क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपलोग बच्चों को अच्छे से पढ़ाइए और सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें। छात्र-छात्राएं शिक्षा की नयी-नयी आधुनिक तकनीकों और ज्ञान को ठीक से आत्मसात करें और जीवन में आगे बढ़ें। इसके बाद मुख्यमंत्री भाषा प्रयोगशाला पहुंचे जहां शिक्षकों ने बताया कि यहां पर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं बच्चों को सिखाई जाती हैं। वहां उपस्थित छात्रा ने मुख्यमंत्री का फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में स्वागत किया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनका अभिवादन किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर समस्तीपुर जिले के लिए 470 करोड़ रुपये की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन एवं 84 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्यारंभ किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में लगाए गए स्थानीय स्टार्टअप, इनोवेशन स्टॉल एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा तथा उसकी प्रशंसा की। जीविका दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त 10 हजार रुपये की राशि से हमलोगों ने अपना काम शुरू किया है। हमलोग मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देते हैं। हमलोगों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ हमलोगों के परिवार और समाज को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जीविका दीदियां अच्छे से काम कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आपलोग आगे बढ़ें, सरकार हरसंभव मदद कर रही है। आपलोगों को अच्छा काम करने के लिए हम बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 23 हजार 472 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों को 437 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक पुनर्वास योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान एवं मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की राशि में वृद्धि के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग खुश रहिए। हमलोग सभी लोगों के सम्मान और उनकी सुविधा का ख्याल रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बॉरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, समस्तीपुर द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नयी-नयी तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा समस्तीपुर में कराए जा रहे मल्टीपल क्रॉप फार्मिंग के मॉडल को भी देखा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के विभिन्न लाभार्थियों से बातचीत की तथा जिले में उद्योग को विकसित करने के संबंध में जिलाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यहां के लघु उद्यमी जो उत्पाद बना रहे हैं उनका उत्पाद अच्छे से बाजार पहुंचे। इसके लिए सुनियोजित तरीके से काम करें। इससे स्थानीय उत्पाद एवं स्थानीय बाजार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और जिले में चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की जानकारी ली। वहां उपस्थित स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिलान्तर्गत हकीमाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन आर०सी०सी० पुल-सह बाईपास सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति एवं अध्यतन स्थिति की जानकारी दी। प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिला के लिए घोषित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इन घोषित योजनाओं में मुक्तापुर-मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य, समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 के मथुरापुर से मुक्तापुर (कि०मी० 67.47 से 69.256 तक) पथ का चौड़ीकरण एवं मगरदही घाट पर नये उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, मणिका (SH-88) से विक्रमपुर (NH-322) भाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी, सरायरंजन बाईपास पथ के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित रोसड़ा-शिवाजीनगर-बरियाही घाट-बहेड़ी पथ के कि०मी० 0.00 से 22.20 कि०मी० के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, रोसड़ा बाईपास (उत्तरी) कलवारा चौक (रोसड़ा हथौड़ी कोठी पथ के दूसरे कि०मी०) से दरहा पावरा (SH-88) भाया लालपुर-मुहम्मदपुर-पावरा एवं रोसड़ा बाईपास (दक्षिण) रहुआ (SH-55) के 26वें कि०मी० से दौलतपुर (SH-55) के चैनेज 37वें कि०मी० तक निर्माण कार्य, शिवाजीनगर प्रखंड में करेह नदी पर शंकरपुर घाट पर 12X27.80 मी0 आकार का उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कार्य, बलान नदी एवं जमुआरी नदी की गाद उड़ाही का कार्य, एन0एच0-28 छोटी बेझाडीह से कन्हैया चौक भाया शीतलपट्टी, महादेव चौक तक बाइपास सड़क का निर्माण (पार्ट-ए) एम०डी०आर०-टी 01 से हकीमाबाद तक बाईपास सड़क का निर्माण (पार्ट-बी) का कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध
में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ० प्रतिमा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा सहित अन्य वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: #Took stock of various #developmental #schemes running #in Samastipur district.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन...

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.