Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास : आदित्य साहू !

विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास : आदित्य साहू !

कांग्रेस के लिए नारी शक्ति सोनिया गांधी से शुरू और प्रियंका गांधी पर खत्म : नीरा यादव .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास : आदित्य साहू !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: सुदिव्य कुमार के तीनों विभागों का नया आवंटन, CM हेमंत सोरेन खुद संभालेंगे जिम्मेदारी !

MMDR Act: झारखंड भाजपा चलाएगी 19 से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान, आदित्य साहू ने JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

झारखंड के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं, उलगुलान होगा और तेज: विनोद पांडेय

कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रांड ‘जग बुनकर’ का रांची में आगाज़, विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

रांची : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छी सोच के साथ देश की देवी स्वरूप महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का विधेयक लाया था लेकिन हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास रहा है। यह बिल भी कांग्रेस की राजनीति का शिकार हो गया। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने राजनीतिक रूप से बहुत बड़ा अपराध और जघन्य पाप करने का काम किया है। इस बिल का विरोध करके झामुमो, कांग्रेस , राजद ने अपना चरित्र देश की महिलाओं को दिखाने का काम किया है। महिलाएं इस राजनीतिक पाप के लिए इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी। श्री साहू हजारीबाग में फ्लोरिस्टा होटल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से ही सत्ता में कांग्रेस रही है लेकिन विभिन्न अवसरों पर झारखंड और देश की जनता को ठगने का काम किया है। यह लोग महिलाओं को आरक्षण देने का केवल दिखावा करते हैं, चुनाव के पूर्व घोषणा भी किया परंतु कभी इस दिशा में ईमानदारी पूर्वक पहल नहीं की। इनकी कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है।
साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री एक साधारण परिवार से आते हैं। वह हर वह काम करना चाहते हैं जिससे लोगों का उसका फायदा मिल सके। इसी क्रम में इस बिल को लेकर पिछले दिनों विशेष सत्र का आयोजन किया गया था , सभी सांसद उसमें उपस्थित थे। लेकिन विपक्ष का इस दौरान देश की जनता ने जो नंगा नाच देखा वह किसी से छुपा नहीं है। बिल के माध्यम से किसी को व्यक्तिगत अधिकार नहीं दिया जा रहा था बल्कि आधी आबादी को यह लाभ मिल रहा था ताकि अधिक से अधिक संख्या महिलाएं अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करके जनता की आवाज को बुलंद कर सके। हर अच्छे काम पर कांग्रेस राजनीति करती रही है। यह बिल भी राजनीति का शिकार हो गया।
साहू ने कहा कि जब से बिल गिरा है तब से पूरा देश आक्रोशित है। हर जगह अपने-अपने तरीके से महिलाएं विरोध कर रही हैं। इसी निमित्त झारखंड में भी 25 अप्रैल को रांची स्थित मोराबादी मैदान में हजारों की संख्या महिलाएं पदयात्रा में शामिल होगी। 25 अप्रैल को 11:00 बजे से रांची के सड़कों पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों की भी सहभागिता होगी। यह आक्रोश पदयात्रा रांची का सबसे बड़ा पदयात्रा साबित होगा। रांची के बाद प्रत्येक जिले में, मंडल में, पंचायत में और गांव में भी इस प्रकार का पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल में 25 से लेकर 30 अप्रैल तक पदयात्रा करते हुए कांग्रेस सहित विपक्ष का पुतला दहन किया जाएगा। झारखंड में 595 मंडल है सभी मंडलों में यह कार्यक्रम होगा। उसके बाद पंचायत व गांव में महिलाएं कूच कर कांग्रेस की राजनीतिक पाप का पर्दाफाश करने का काम करेंगी। यह बिल पुण्य का कार्य था, इसमें बाधा डालकर कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी ने घोर पाप किया है।
साहू ने कहा कि झारखंड के संदर्भ में देखा जाए तो 6 साल में 10000 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। 3 साल की एक मासूम बच्ची तक को नहीं छोड़ा गया। मेडिकल की छात्रा के साथ जो घटना घटी, वह सर्वविदित है। विष्णुगढ़ मामले में सरकार के इशारे पर प्रशासन ने कैसे मामले को मोड़ने का काम किया यह भी बताने की जरूरत नहीं है। इसमें आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता बतलाना सहित कई प्रकार की बात कर पूरे मामले को बदलने की कोशिश की गई। इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच पर बीजेपी आज भी अटल है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। राज्य सरकार सच सामने लाना नहीं चाहती इसलिए सीबीआई जांच की अनुशंसा से भाग रही है। पूरे राज्य में विकास का काम ठप्प है, बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। आदिवासियों की कथित सरकार में आदिवासियों की स्थिति ही चिंताजनक है। उनको भी ठगने का काम किया गया है।
साहू ने कहा कि झारखंड तो इनसे संभल नहीं रहा है और ये लोग बंगाल और असम में जाकर पूरी झारखंड के पैसे को बहा रहे हैं।
इस दौरान कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा* कि पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र की सुंदरता है लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दौरान विपक्ष ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभाई, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों के लिए महिला सशक्तिकरण की बातें सिर्फ नारेबाजी और झूठे वादे तक ही सीमित है। जब निर्णय की बारी आती है तो उनकी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ उनका दिख जाता है।
विधायक ने कहा कि ये दल ग्रास रूट से नहीं आए हैं बल्कि इन्हें विरासत में सत्ता मिली है। कांग्रेस भला नारी शक्ति के मायने क्या जाने ? उनके लिए नारी शक्ति सोनिया गांधी से शुरू होती है और प्रियंका गांधी पर खत्म हो जाती है।
उन्होंने कहा कि यह बिल केवल एनडीए की महिलाओं के लिए नहीं बल्कि देश की तमाम बहनों को अधिकार दिलाने को लेकर था। उन्होंने सभी बहनों से आह्वान किया कि वह चाहे किसी भी दल में हो परंतु अपनी इस राजनीतिक हक से वंचित करने के लिए कांग्रेस सहित विपक्ष को कभी माफ नहीं करें और समय पर उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विधेयक के पास नहीं होने पर विपक्ष द्वारा जश्न मनाना शर्मनाक है। नारी शक्ति का अपमान करके ये लोग जीत का जश्न मनाते हैं। भला नारी शक्ति का अपमान करके कोई जीत पाया है ? 60 साल से महिला आरक्षण और सशक्तिकरण की बातें विपक्ष के मुंह से दिखावा ही रही है। 60 साल में कांग्रेस ने जो काम नहीं किया, 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का केवल नारा नहीं दिया बल्कि बेटियों और महिलाओं को संरक्षित और सुरक्षित करने का काम उन्होंने धरातल पर करके दिखाया है। सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक हर प्रकार से महिलाओं के सम्मान और अधिकार की उन्होंने चिंता की। लोकतंत्र में उन्हें सम्मान और हिस्सेदारी दिलाने के लिए जब विपक्ष से सहयोग मांगा तो विपक्ष ने अपना राजनीतिक चरित्र दिखा दिया वह अक्षम्य है। विडम्बना है कि पीएम का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी।u
इस दौरान प्रेस वार्ता में विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू जी, हजारीबाग जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा राणा, वरिष्ठ नेत्री रत्ना सिन्हा, मंजू नंदिनी, पूनम चौधरी समेत कई महिलाएं मौजूद थी।

Tags: #Protesting#conspiring #and doing politics# this is the history #of Congress# Aditya Sahu .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में 19-20 नवंबर को ELC-2.0 विशेष अभियान | मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्देश

झारखंड में 19-20 नवंबर को ELC-2.0 विशेष अभियान | मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

19 और 20 नवंबर को झारखंड में आयोजित होगा ELC-2.0, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सभी ELCs को सक्रिय करने...

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर | Jharkhand Finance Minister

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर | Jharkhand Finance Minister

by firstreport desk2
2 days ago
0

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: नई दिल्ली सम्मेलन में गरजे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर...

थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को राहत: झारखंड के निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को राहत: झारखंड के निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

by firstreport desk2
2 days ago
0

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत: झारखंड के निजी अस्पतालों में भी अब मुफ्त चढ़ेगा खून रांची: झारखंड सरकार ने...

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को सीएम हेमंत सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा- ‘झारखंड राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति’

पूर्व मंत्री विमला प्रधान को सीएम हेमंत सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा- ‘झारखंड राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति’

by firstreport desk2
2 days ago
0

पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को सीएम हेमंत सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस ! रांची:...

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

by firstreport desk2
2 days ago
0

गुमला में SIR-2026 की समीक्षा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बोले— "पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों...

रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

by firstreport desk2
2 days ago
0

टीबी मुक्त झारखंड के लिए NCC कैडेट्स आगे आए: IPH नामकुम में आयोजित हुआ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम ! रांची...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    217 shares
    Share 87 Tweet 54
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49

अभी अभी

उपचुनाव शेड्यूल 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें पूरा विवरण

चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू को नोटिस का सच: निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने सोशल मीडिया दावों पर दी सफाई

September 20, 2026
झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

September 20, 2026
लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

September 20, 2026
BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

September 20, 2026
नई दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद: डिजिटल मीडिया की रिपोर्ट पर चुनाव अधिकारी का स्पष्टीकरण, जानें ड्राफ्ट रोल से क्यों हटे नाम

दिल्ली में VIPs को क्यों मिले वोटर लिस्ट नोटिस? मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने स्थिति की साफ, जानें पूरी वजह

September 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.