Wednesday, October 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ !

कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ !

ईको-फ्रेंडली कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश, प्लास्टिक मुक्त शिविरों और डस्टबीन की व्यवस्था के निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स, लखनऊ
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

लखनऊ/गाजियाबाद, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, विद्युत, पंचायती राज और नमामि गंगे जैसे 20 से अधिक विभागों की परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा, आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और हिन्डन नदी पुनर्जीवित योजना को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विभागीय समीक्षा में विकास परियोजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण, विद्युत, वैकल्पिक ऊर्जा, पंचायती राज, पशुधन, उद्यान, कृषि, नमामि गंगे, ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास, डुडा, श्रम, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, सिंचाई, वन, राजस्व और नियोजन विभागों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की अपेक्षा की। विशेष रूप से, ग्रामीण जलापूर्ति और पेंशन योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा हुई।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर सीएम ने दिये विशेष निर्देश
बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मुरादनगर से टीला मोड़, कादराबाद बार्डर से गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-24 व एनएच-9 पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉच टावर, कांवड़ शिविर, सड़क मरम्मत, मार्ग प्रकाश, सीसीटीवी, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा, डिवाइडर कट पर बैरिकेडिंग, खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शन, मांस-मदिरा की दुकानों को बंद करने और विद्युत पोलों पर 5 फुट ऊंचाई तक इंसुलेटेड प्लास्टिक शीट लगाने के निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक इंतजामों पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर जोर दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मानव रहित रेलवे फाटकों पर प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों और पेट्रोल पंपों पर सफाई, खाद्य सामग्री की नियमित जांच और महिला-पुरुष शौचालयों की पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कांवड़ शिविरों में डस्टबीन, स्वच्छता मित्रों की तैनाती, अग्निशमन यंत्र, बालू, और पानी की व्यवस्था के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त और ईको-फ्रेंडली कप, गिलास और प्लेट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। सीएम ने यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए प्रशासन को हर स्तर पर तैयार रहने को कहा।
हिन्डन नदी पुनर्जनन और प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने हिन्डन नदी को पुनर्जनन की योजना पर भी चर्चा की और इसके जल की गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। औद्योगिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की गई। सीएम ने नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय समुदाय को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत हिन्डन नदी के पुनर्जनन को प्राथमिकता देने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर गाजियाबाद के कैलाश मानसरोवर भवन, पूर्वांचल भवन, उत्तरांचल भवन आदि का उपयोग आम जनता के लिए देने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
बॉक्स
मुख्यमंत्री ने ‘पहल’ पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर भवन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के ‘पहल’ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल 1.40 लाख से ज्यादा लोगों के लिए एक आसान डिजिटल सुविधा है, जिससे संपत्ति का भुगतान, कागजात डाउनलोड, किस्तों का हिसाब, रजिस्ट्री बुकिंग और नाम बदलने जैसे काम घर बैठे एक क्लिक पर हो जाते हैं। इससे अब तक 161.22 करोड़ रुपये का राजस्व मिला और 83 मामलों में बदलाव मंजूर हुए। पहले ये काम हाथ से होते थे, जिनमें समय लगता था और गलतियां होती थीं। ‘पहल’ पोर्टल ने इन्हें तेज, पारदर्शी और आसान बना दिया, जिससे लोगों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में यह पोर्टल के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया गया।

Tags: #full attention should be #paid to their safety# and convenience#:Yogi Adityanath .#Kanwadis should not face #any problem
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
4 days ago
0

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार...

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया...

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

by firstreport desk2
5 days ago
0

कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक न रहे, ज्ञान, तकनीक और नवाचार में भी बने अव्वल: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

by firstreport desk2
5 days ago
0

अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए": दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर राजनीतिक हमला, बोले- 2027 में हारेंगे...

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

by firstreport desk2
6 days ago
0

अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

by firstreport desk2
6 days ago
0

GST Council की बैठक में झारखंड का बड़ा दांव: "कोयले पर हटे GST, लागू हो राज्य VAT"; ₹1.36 लाख करोड़...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    51 shares
    Share 20 Tweet 13
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    244 shares
    Share 98 Tweet 61
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    213 shares
    Share 85 Tweet 53
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    250 shares
    Share 100 Tweet 63
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

October 14, 2026
IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

October 14, 2026
झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

October 13, 2026
IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

October 13, 2026
“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

October 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.