रामगढ़ : अपराधियों ने रामगढ़ के बड़े कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की।
गजानन प्रसाद का घर पतरातू थाना क्षेत्र के सरिया टोला में है। फायरिंग करने के बाद अपराधी सौंदा बस्ती होते हुए फरार हो गए, घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची ने गोलियों का खोखा बरामद किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने कुल 9 राउंड फायरिंग की हालांकि अपराधियों की गोली किसी को नहीं लगी है।
अपराधियों ने सिर्फ गजानन प्रसाद के घर पर ही फायरिंग नहीं की, बल्कि सौंदा बस्ती चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की है।
गजानन प्रसाद पहले से अपराधियों के निशाने पर हैं। इससे पहले भी उन पर अपराधियों ने भुरकुंडा बाजार में फायरिंग की थी। उस घटना के वक्त वह अपने कार पर सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












