रामगढ़ :भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने रामगढ़ जिले के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में छापेमारी की है। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारी एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कोयला बिक्री में अनियमितता और संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले हैं। टीम ने आरोपियों के आवासों पर भी छापे मारे, जहां से दो बड़े बैग जब्त किए गए हैं। इन बैगों में कई अहम दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












