रामगढ़ :रामगढ़ स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार को फिर एक सड़ग हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में दो ट्रेलर, एक कार और एक बाइक की आपस में टकरा गई। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजस्थान के अलवर निवासी दूसरे ट्रेलर चालक अयूब खान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत ट्रेलर चालक अपनी गाड़ी में फंस गया था। उसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद घाटी में यातायात व्यवस्था बाधित हुई। प्रशासन ने एक लेन बंद कर दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत !
झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ BJP के नए प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों का रांची में भव्य स्वागत रांची: भारतीय...











