चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय की एक 13 साल की छात्रा के सात माह की गर्भवती होने की जानकारी है।
इस घटना ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया है। दुराचार का आरोप विद्यालय के हेडमास्टर पर ही लगा। उसके खिलाफ जांच चल रही है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब होली के बाद छात्रा पहली बार अपने घर पहुंची। उसके शारीरिक बदलाव को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और उससे पूछताछ की। इसके बाद मामला सामने आया
पीड़ित छात्रा की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज और जांच के लिए बिहार के गया स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
फिलहाल जांच टीम ने काम शुरू कर दिया है और पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी और निलंबन शामिल है।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












