Thursday, November 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !

लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !

अरब स्प्रिंग, नेपाल Gen Z प्रोटेस्ट का जिक्र कर भड़काया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, लद्दाख
Reading Time: 1 min read
A A
0
लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लेह की सड़कों पर आग और आक्रोश… सबसे शांत इलाका कहे जाने वाले लद्दाख के लेह जिले में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारी युवाओं ने पत्थरबाजी की, पुलिस से झड़प की और बीजेपी दफ्तर तक आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग घायल हो गए. स्थिति के मद्देनजर लद्दाख और करगिल में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है.
दरअसल, ये हिंसा उस आंदोलन को लेकर हुई, जिसके तहत पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लेकिन अब गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर दावा किया है कि वांगचुक ने अरब स्प्रिंग शैली के विरोध प्रदर्शनों और नेपाल में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों का भड़काऊ उल्लेख करके भीड़ को भड़काया.
गृह मंत्रालय ने लद्दाख हिंसा पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार लगातार संवाद की प्रक्रिया में लगी थी. मंत्रालय ने बताया कि 10 सितंबर को सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू की, जबकि उनकी मांगें पहले से ही उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) की चर्चा का हिस्सा थीं. सरकार ने लद्दाख में अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 45% से बढ़ाकर 84% किया, परिषदों में महिलाओं को 1/3 आरक्षण दिया और भोटी व पुर्गी भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी. साथ ही 1800 पदों पर भर्ती भी शुरू हुई.
मंत्रालय ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने ‘अरब स्प्रिंग’ और ‘Gen Z’ आंदोलनों का हवाला देकर भीड़ को भड़काया. 24 सितंबर को लेह में हिंसक भीड़ ने राजनीतिक दल और सीईसी कार्यालय में आगजनी की, पुलिस वाहनों को जलाया और 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए. स्थिति काबू से बाहर होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई.
मंत्रालय ने कहा कि शाम 4 बजे तक हालात नियंत्रित कर लिए गए. गृह मंत्रालय ने वांगचुक पर हिंसा के बीच अनशन तोड़कर गांव लौटने और स्थिति को शांत करने का प्रयास न करने का भी आरोप लगाया. केंद्र ने कहा कि वह लद्दाख की आकांक्षाओं और संवैधानिक अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कुछ ऐसे शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन
दरअसल, ये हिंसा उस वक्त भड़की जब बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी लेह के NDS मेमोरियल ग्राउंड में इकट्ठा हुए. इसके बाद वहां काले धुएं का एक गुबार दिखने लगा. इस तनाव के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने लेह में बीजेपी के दफ्तर और हिल काउंसिल पर पथराव करना शुरू कर दिया. फिर बीजेपी के दफ्तर में आगजनी की. वहां आसपास खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. इसके बाद वहां हालात चिंताजनक बन गए.
अब इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि ये हिंसा क्यों हुई, कैसे हुई और अब लद्दाख में क्या हो सकता है. दरअसल, इन विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत 10 सितंबर को हुई थी. उस वक्त पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में कुछ लोगों ने अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान किया था. ये चार मांगें थीं- लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्ज दिलाना. छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा देना. लद्दाख में कारगिल और लेह को अलग अलग लोकसभा क्षेत्र घोषित करना. और सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना.

ये हिंसा क्यों हुई और किसने कर
इन चारों मांगों को लेकर केन्द्र सरकार की लद्दाख के कुछ प्रतिनिधियों से बात भी चल रही थी. और इस मुद्दे पर अगली बैठक 6 अक्टूबर को होनी थी. लेकिन उससे पहले ही बुधवार को ये हिंसा हो गई. यहां सवाल यही है कि जब केन्द्र सरकार बातचीत के लिए तैयार थी और इसके लिए तारीख भी तय हो चुकी थी तो ये हिंसा क्यों हुई और किसने कराई? हालांकि सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को आरोप है कि केन्द्र सरकार लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा नहीं देना चाहती, जिसके कारण लद्दाख के युवाओं को इस तरह का आक्रोश दिखाना पड़ा.
संविधान की छठी अनुसूची में क्या लिखा है?
बता दें कि भारत के संविधान की छठी अनुसूची में Self-Governance यानी कुछ खास मामलों में खद के शासन का उल्लेख किया गया है. इसमें लिखा है कि उत्तर पूर्व के असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के जनजातीय इलाकों में Self-Governance के लिए Autonomous District Councils यानी एक तरह की स्वतंत्र जिला परिषद बनाई जा सकती हैं. और इन परिषद को ये अधिकार दिए जा सकते हैं कि वो अपने जनजातीय इलाकों में जमीन और जंगल से जुड़े नियम बना सकें. स्थानीय प्रशासन और शासन से जुड़े कानून बना सकें. और अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति की रक्षा कर सकें और अभी सोनम वांगचुक और उनके समर्थक चाहते हैं कि ये अधिकार अब लद्दाख को दिए जाएं.
इसके पीछे वो ये तर्क देते हैं कि लद्दाख में अनुसूचित जनजाति की आबादी लगभग 97 प्रतिशत है, जिनमें लेह में 66.8 प्रतिशत, नुब्रा में 73.35 प्रतिशत, खाल्सी में 97.05 प्रतिशत, सांकू में 89.96 प्रतिशत, कारगिल में 83.49 प्रतिशत और ज़ांस्कर में 99.16 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है
मांगों के पीछे दो बड़े संगठन कौन?
अब दूसरे सवाल पर आते हैं कि इन मांगों के पीछ दो बड़े संगठन कौन से हैं. इनमें पहले संगठन का नाम है- लेह एपेक्स बॉडी, जिसका गठन साल 2020 में हुआ था और दूसरे संगठन का नाम है- कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और ये भी 2020 में बना है. सोनम वांगचुक अभी लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य हैं. इसके अलावा ये दोनों संगठन साल 2020 से साथ हैं. और इन्हीं दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार के साथ बातचीत की थी और अब 6 अक्टूबर को केन्द्र सरकार के साथ अगले दौर की चर्चा भी होने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही ये कहिंसा हो गई.
सोनम वांगचुक को लेकर उठ रहे सवाल
ये हिंसा क्यों हुई, अब उसे समझते हैं. दरअसल, सोनम वांगचुक और उनके समर्थक 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन इस दौरान 23 सितंबर को इस भूख हड़ताल में दो प्रदर्शनकारी बेहोश हो गए, जिनमें एक बुज़ुर्ग महिला भी शामिल थी. इस घटना के बाद लेह एपेक्स बॉडी के प्रदर्शकारी आक्रोशित हो गए और उन्हें ये लगा कि अब भूख हड़ताल से बात नहीं बनेगी. और इसके बाद इस संगठन की युवा शाखा ने बुधवार को लेह में बंद का आह्वान किया और ये कहा गया कि सारे प्रदर्शनकारी लेह में बीजेपी के दफ्तर के बाहर एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे.

लेकिन इसके बाद कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के लोगों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दे दिया और ये ऐलान किया कि पूरे लद्दाख में बंद रखा जाएगा. इस सबके बाद लेह में ये बंद हिंसक हो गया और इसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि यहां सोनम वांगचुक को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिन्होंने अब तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की बात कही थी. और वो हर रोज अपनी भूख हड़ताल के नए नए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. लेकिन आज हिंसा के वक्त सोनम वांगचुक का कोई बयान नहीं आया और अब वो ये कह रहे हैं कि ये हिंसा लद्दाख के Gen-Z युवाओं की भड़ास थी. उन्होंने हिंसा के बाद बयान जारी किया और अपना 15 दिन का उपवास तोड़ते हुए युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.

ये भीपढ़िये

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ीं मुश्किलें! नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामले में NCST की एंट्री, मुख्य सचिव और रांची SSP को नोटिस जारी !

निशा भगत मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन! अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के घर छापेमारी, FIR दर्ज !

झारखंड पुलिस और आईपीएस एसोसिएशन पर बीजेपी का हमला, अजय साह ने लगाया JMM-कांग्रेस की स्क्रिप्ट पढ़ने का आरोप !

झारखंड में कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, सरकार से पूछे तीखे सवाल !

Tags: #Ladakh violence #Centre blames #Sonam Wangchuk .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

“होटवार जेल कांड पर बाबूलाल मरांडी का हमला: जेल आईजी को निलंबित करने और सीबीआई जांच की मांग”

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान: होटवार जेल की घटनाओं पर सरकार को घेरा ! रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा...

निशा भगत प्रकरण: CBI जाँच की अनुशंसा भाजपा और जनभावना की जीत – अशोक बड़ाईक !

निशा भगत प्रकरण: CBI जाँच की अनुशंसा भाजपा और जनभावना की जीत – अशोक बड़ाईक !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

निशा भगत प्रकरण में CBI जाँच की अनुशंसा भाजपा के संघर्ष और जनभावना की जीत : अशोक बड़ाईक ! रांची:...

निशा भगत संदेहास्पद मौत मामला: रांची में भाजपा का मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग !

निशा भगत संदेहास्पद मौत मामला: रांची में भाजपा का मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी भाजपा, निकाला गया विशाल मशाल जुलूस; CBI जांच की मांग...

निशा भगत मर्डर केस: सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी एसटी मोर्चा का आर-पार का ऐलान, 18 नवंबर को प्रमंडल बंद !

निशा भगत मर्डर केस: सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी एसटी मोर्चा का आर-पार का ऐलान, 18 नवंबर को प्रमंडल बंद !

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा भाजपा एसटी मोर्चा: सन्नी टोप्पो रांची: दिवंगत युवा आदिवासी...

पलामू में BJP बूथ अध्यक्ष का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, रिम्स पहुंचे आदित्य साहू; एसपी ऑफिस घेराव की दी चेतावनी !

पलामू में BJP बूथ अध्यक्ष का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, रिम्स पहुंचे आदित्य साहू; एसपी ऑफिस घेराव की दी चेतावनी !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

पलामू में BJP बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, अस्पताल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू; आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर...

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद समीर उरांव ने आदिवासी नेत्री निशा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    305 shares
    Share 122 Tweet 76
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    300 shares
    Share 120 Tweet 75

अभी अभी

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच  !

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !

November 25, 2026
रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

November 24, 2026
लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

November 24, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

November 23, 2026
झारखंड मतदाता सूची एसआईआर: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, के. रवि कुमार ने दी चेतावनी !

झारखंड मतदाता सूची एसआईआर: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, के. रवि कुमार ने दी चेतावनी !

November 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.