लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी कोल साइडिंग के पास अपराधियों ने रंगदारी वसूलने के लिए एक हाइवा में आग लगा दी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, देर रात 6 से 7 अपराधी टोरी कोल साइडिंग के पास पहुंचे और कोयला गिराने के बाद साइडिंग से थोड़ी दूर खड़े एक हाइवा को रोककर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद अपराधियों ने गोलीबारी भी की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !
एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार...












