Home » वोटर लिस्ट संशोधन 2026: आंध्र प्रदेश और मेघालय में SIR की तिथियां बढ़ीं, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: आंध्र प्रदेश और मेघालय में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) की तिथियां बढ़ीं, देखें नया शेड्यूल !
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने आंध्र प्रदेश और मेघालय में चल रहे विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ा दी है। बुधवार शाम निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह बैठक शाम 4:30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. एस. एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों राज्यों में SIR प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई और मतदाताओं को अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय देने हेतु तिथियों का विस्तार (Revision) करने का निर्णय लिया गया।
संशोधित तिथियां (Revised Schedule)
चुनाव आयोग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार, दोनों राज्यों में नोटिस जारी करने, दावे और आपत्तियों के निस्तारण और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियां निम्न प्रकार हैं:
संशोधित तिथियां (Revised Schedule)
चुनाव आयोग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार, दोनों राज्यों में नोटिस जारी करने, दावे और आपत्तियों के निस्तारण और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियां निम्न प्रकार हैं
:राज्य (State)नोटिस चरण / दावे और आपत्तियों का निस्तारण (Notice Phase/disposal of claims & objections)अंतिम प्रकाशन (Final Publication)
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)31 जुलाई 2026 से 10 अक्टूबर 202616 अक्टूबर 2026
मेघालय (Meghalaya)—26 अक्टूबर 2026
मतदाताओं को मिलेगी राहत
निर्वाचन आयोग के इस फैसले से आंध्र प्रदेश और मेघालय के उन नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी जो अब तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। नागरिक अब extended deadline तक अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।