Thursday, November 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन !

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन !

हर साल दोनों राज्यों से आए करीब 200 नवजात को मिल रहा नवजीवन, सी पैप मशीन बनी वरदान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पॉलिटिक्स, लखनऊ, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 3,044 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, प्रेझा फाउंडेशन के साथ IIT मद्रास व TVS के MoU !

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

लखनऊ : योगी सरकार द्वारा प्रदेश में नवजात मृत्यु दर (आईएमआर) को और कम करने के लिए अपग्रेड की जा रही स्वास्थ्य इकाइयों का लाभ दूसरे राज्यों के बच्चों को भी मिल रहा है। लगातार नए विकसित हो रहे व अपग्रेड हो रहे सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू), सी-पैप मशीन के प्रयोग से प्रदेश में तो आईएमआर कम हुआ ही है, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे दूसरे राज्यों के नवजातों की जान बचाने में भी यूपी की स्वास्थ्य इकाइयां मददगार साबित हो रहीं हैं।
हर साल मध्यप्रदेश व राजस्थान के तकरीबन 200 बच्चों को नवजीवन मिल रहा
आगरा के सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कालेज की ही मिसाल ले लीजिए। इस मेडिकल कालेज में हर साल मध्यप्रदेश व राजस्थान के तकरीबन 200 बच्चों को नवजीवन मिलता है। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू के नोडल अधिकारी प्रो. नीरज यादव के मुताबिक यूपी के अलावा इन दोनों राज्यों के एक दर्जन जिलों से आए बच्चों का यहां इलाज किया जाता है।
राजस्थान के धौलपुर जिले से आई 27 वर्षीय सुमन ने बताया कि हमारे जनपद के कई बच्चों को एसएन मेडिकल कालेज में नया जीवन मिला है। यह बात मुझे पता थी। लिहाजा जन्म के छठे दिन जब मेरे बच्चे की तबियत खराब हुई तो हम उसे सीधे आगरा लेकर भागे। एसएन मेडिकल कॉलेज में 18 अप्रैल को बच्चे का इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को संक्रमण हो गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्चे को सी-पैप सपोर्ट पर रखा गया। धीरे-धीरे बच्चा स्वस्थ हो गया और अपने घर चला गया। सुमन ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज जाना हमारे लिए भी वरदान साबित हुआ।
सुमन तो एक मिसाल भर है। प्रो. नीरज यादव बताते हैं कि राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और मध्य प्रदेश के भिंड व मुरैना से काफी बच्चे मेडिकल कालेज में आते हैं और उनका इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में एक साल में लगभग 1800 मरीज भर्ती होते हैं, जिसमें एक प्रतिशत यानि लगभग 200 बच्चे दूसरे राज्यों के होते हैं। प्रो. नीरज ने बताया कि 25 प्रतिशत प्री-मैच्योर बच्चों की संख्या होती है। इसके अलावा 800 से 1000 ग्राम के कई बच्चे भी स्वस्थ होकर गए हैं। आगरा के आसपास के लगभग एक दर्जन जिलों के मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि एसएनसीयू में स्थापित सी-पैप मशीनें काफी उन्नत और किफायती तकनीक वाली हैं, जिसके दुष्प्रभाव भी काफी कम हैं। सी-पैप द्वारा निश्चित अनुपात में ऑक्सीजन व हवा को नाक के जरिए फेफड़ों तक पहुंचाया जाता है और बच्चे को सांस लेने में आसानी होती है। वेंटिलेटर की तुलना में सी-पैप के अधिक फायदे हैं। बच्चे की कंगारू मदर केयर (केएमसी) भी जल्दी शुरू हो जाती है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएनसीयू में केवल आगरा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों एवं राजस्थान व मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों से मरीज आते हैं। हमारी टीम नवजातों का उपचार करके उनकी जान बचा रहे हैं।
प्रदेश में लगातार सुदृढ़ हो रहीं बाल स्वास्थ्य सेवाएं
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस-5) के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक हजार में से 28 नवजात की मृत्यु विभिन्न कारणों से हो जाती है। इसको कम करने के लिए प्रदेश में इस वक्त 48 एसएनसीयू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एसएनसीयू में स्थापित सी-पैप मशीनें नवजातों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. मिलिंद वर्धन प्रदेश में नवजात मृत्यु दर को कम करने में सीपैप को गेम-चेंजिंग उपाय के रूप में देखते हैं। खासकर एसएनसीयू के भीतर, जहां सांस लेने में तकलीफ़ नवजात शिशुओं की मृत्यु का मुख्य कारण बनी हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने बताया कि पहले चरण में 48 एसएनसीयू के लिए 350 डाक्टरों, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। दूसरे चरण में बाकी बचे सभी 72 यूनिट में ट्रेनिंग व अन्य कार्य किए जाएंगे।

Tags: #Yogi government's #SN Medical College# is giving new life# to newborns #from other states #also .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका और ‘विधानमंडल का व्याकरण’ का लोकार्पण !...

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: मतभेद मनभेद में न बदलें, जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव— राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा की छब्बीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस विशेष अवसर...

एनएचए रिपोर्ट से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: जेब से खर्च 58.7%, मृत्युंजय शर्मा का हमला !

एनएचए रिपोर्ट से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: जेब से खर्च 58.7%, मृत्युंजय शर्मा का हमला !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एनएचए रिपोर्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, मृत्युंजय शर्मा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना...

विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बाल अधिकारों पर चर्चा !

विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बाल अधिकारों पर चर्चा !

by firstreport desk2
6 days ago
0

समाचार लेख: विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संवाद ! रांची : विश्व...

झारखंड विधानसभा: चयन समिति की बैठक में लगी मुहर, 6 विधानसभा कर्मियों को मिलेगा स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार !

झारखंड विधानसभा: चयन समिति की बैठक में लगी मुहर, 6 विधानसभा कर्मियों को मिलेगा स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    305 shares
    Share 122 Tweet 76
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    300 shares
    Share 120 Tweet 75

अभी अभी

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

November 26, 2026
JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच  !

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !

November 25, 2026
रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

November 24, 2026
लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

November 24, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

November 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.