Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहा इस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार देगी इलाज का पैसा !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहा इस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार देगी इलाज का पैसा !

अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in उत्तरप्रदेश, गोरखपुर, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहा इस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार देगी इलाज का पैसा !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: कड़ाके की ठंड में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके अस्पताल की इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची एक महिला को सीएम योगी ने आत्मीय संबल देते हुए कहा, पीजीआई लखनऊ से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देगी।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में आयोजित जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

ये भीपढ़िये

चमोली सुरंग हादसा: उत्तराखंड में टनल धंसने से झारखंड के एक मजदूर की मौत, 5 घायल और 1 लापता; हेमंत सरकार ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

खान संशोधन विधेयक पर भड़कीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बोलीं– ‘खनिज पर राज्यों का अधिकार कमजोर करना झारखंड पर हमला’

भूमि संरक्षण योजनाओं का पूरा डाटा वेबसाइट पर करें अपलोड: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026: JMM का केंद्र के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान, पूरे देश में बड़े आंदोलन की चेतावनी

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन का इलाज पीजीआई लखनऊ में कराने के लिए अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे आत्मीय संबल देते हुए कहा, अस्पताल में भर्ती कराकर इस्टीमेट मंगवा लीजिए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, उपचार का पैसा सरकार देगी। एक अन्य महिला ने अपने परिजन का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होने का जिक्र कर मदद मांगी तो सीएम ने इसके लिए पास में मौजूद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सोमवार प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाने के बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया और शीतलहर में गोशाला के कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Tags: #Chief Minister # Uttar Pradesh said#get the estimat# the government will# pay for the treatment ।
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों पर हमला: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला

MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों पर हमला: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला

by firstreport desk2
1 day ago
0

MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध: दीपिका पांडेय सिंह ! रांची : झारखंड...

कांग्रेसी मंत्री अंत्याक्षरी खेल रहे थे’ — भानु प्रताप शाही का तंज, छात्र आंदोलन पर कांग्रेस-राहुल को घेरा

कांग्रेसी मंत्री अंत्याक्षरी खेल रहे थे’ — भानु प्रताप शाही का तंज, छात्र आंदोलन पर कांग्रेस-राहुल को घेरा

by firstreport desk2
2 days ago
0

'प्रेस वार्ता नहीं, अंत्याक्षरी खेल रहे थे कांग्रेसी' — छात्र आंदोलन पर भानु प्रताप शाही का तीखा तंज, राहुल गांधी...

संसद में चर्चा पर बोले अमित शाह: “विपक्ष 2 बजे तक पत्र दे, 3 बजे से शुरू करेंगे बहस, हर सवाल का दूँगा जवाब”

संसद में चर्चा पर बोले अमित शाह: “विपक्ष 2 बजे तक पत्र दे, 3 बजे से शुरू करेंगे बहस, हर सवाल का दूँगा जवाब”

by firstreport desk2
2 days ago
0

संसद में घमासान: "विपक्ष 2 बजे पत्र दे, 3 बजे से बहस शुरू"— अमित शाह ने संसद में चर्चा के...

CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की पोल, बाबूलाल मरांडी बोले- जल जीवन, आवास और मनरेगा में भारी धांधली !

CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की पोल, बाबूलाल मरांडी बोले- जल जीवन, आवास और मनरेगा में भारी धांधली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की विफलताओं की पोल: बाबूलाल मरांडी ! जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा...

राहुल गांधी पर आरोपों का करारा जवाब: झारखंड के मंत्रियों का बीजेपी पर पलटवार, ‘छात्र आंदोलन में उपद्रवियों को घुसाने की साजिश’

राहुल गांधी पर आरोपों का करारा जवाब: झारखंड के मंत्रियों का बीजेपी पर पलटवार, ‘छात्र आंदोलन में उपद्रवियों को घुसाने की साजिश’

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची: झारखंड की राजधानी राँची स्थित कांग्रेस मुख्यालय (कांग्रेस भवन) में आज प्रदेश मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित एक...

रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

10-दिवसीय 'आशा एकीकृत प्रशिक्षण' शिविर सम्पन्न: '24 दिनों की 24 स्वास्थ्य गतिविधियां' आम केंद्रों तक होंगी लागू – अभियान निदेशक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

    रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    161 shares
    Share 64 Tweet 40
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    152 shares
    Share 61 Tweet 38
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    149 shares
    Share 60 Tweet 37

अभी अभी

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का बड़ा संदेश: “वीरों के बलिदान से मिली आजादी, एक होकर करें राष्ट्र निर्माण”

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का बड़ा संदेश: “वीरों के बलिदान से मिली आजादी, एक होकर करें राष्ट्र निर्माण”

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

August 14, 2026
MMDR संशोधन बिल पर राजनीति चमकाना बंद करें हेमंत सोरेन: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जोरदार हमला

MMDR संशोधन बिल पर राजनीति चमकाना बंद करें हेमंत सोरेन: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जोरदार हमला

August 14, 2026
संसद में चर्चा पर बोले अमित शाह: “विपक्ष 2 बजे तक पत्र दे, 3 बजे से शुरू करेंगे बहस, हर सवाल का दूँगा जवाब”

UAE से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया: NCB के ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ को मिली बड़ी कामयाबी

August 14, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

August 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.