Monday, June 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !

मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !

दीपिका पाण्डेय सिंह ने गुमला में विकास योजनाओं की समीक्षा की .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in गुमला, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज गुमला जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसदन, गुमला में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, जल छाजन योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत सचिवालय को पूरी तरह सक्रिय मोड में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय स्थानीय प्रशासन की रीढ़ है और इसे प्रभावी रूप से संचालित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव प्रतिदिन पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहें और वहां सुचारू रूप से कार्य संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी स्वयंसेवकों की भी पंचायत सचिवालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर ही मिल सके और उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पंचायत सचिवालयों में सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएं और जरूरतमंदों को इन फॉर्मों को भरने और समिट करने में पूरी सहायता दी जाए।

मंत्री ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। उन्होंने इस योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

ये भीपढ़िये

‘2026 में देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त’: रांची में बोले नित्यानंद राय

झारखंड: इन्यूमरेशन फेज़ में मतदाताओं को नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

विश्व रक्तदाता दिवस पर रांची में महादान, शिविरों में 104 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेशन

सीएम योगी का जनता दर्शन: ‘इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ें, मिलेगा पूरा फंड’

बैठक में बेरोजगारी भत्ता योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे सुचारु रूप से संचालित किया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को राहत मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले और वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

बैठक के उपरांत मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने डुमरी प्रखंड का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट किशोरी अंतर्गत संचालित सैनेट्री पैड निर्माण सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेएसपीएलएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा संचालित एफपीओ (Farmer Producer Organization) मॉडल की जानकारी ली और विशेष रूप से डुमरी प्रखंड में एफपीओ की महिलाओं द्वारा संचालित सेनेटरी पैड सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री ने इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जिले में निर्मित सेनेटरी पैड्स सबसे पतले सेनेटरी पैड्स में से एक हैं, जिनमें जेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस परियोजना को और अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि गुमला जिले के “प्रोजेक्ट किशोरी” मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। यह परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को और बेहतर बनाया जाए, ताकि यह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सके।

मंत्री दीपिका पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने गुमला जिले के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला बेहतर कार्य कर रहा है और गुमला जिला अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक बने इसके लिए सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

बैठक में डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण, डीसी एलआर सह पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, डीपीएम जेएसपीएलएस शैलेन्द्र जारिका, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, डीपीओ मनरेगा, एडीएफ मीडिया एलीना दास, डीएमएफटी फैलो अभिनाश पाठक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Tags: #Review meeting # MNREGA and rural #development #development held .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झामुमो प्रशिक्षण शिविर: गलत नाम जुटे नहीं, कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं

झामुमो प्रशिक्षण शिविर: गलत नाम जुटे नहीं, कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं

by firstreport desk2
2 days ago
0

JMM का महा-टास्क: 'गलत नाम जुड़े नहीं, योग्य मतदाता छूटे नहीं'; देवघर प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और...

झारखंड की महिलाओं के उत्पाद दुबई के बाद अब लंदन पहुंचे: मंत्री दीपिका पांडेय

झारखंड की महिलाओं के उत्पाद दुबई के बाद अब लंदन पहुंचे: मंत्री दीपिका पांडेय

by firstreport desk2
2 days ago
0

"दुबई के बाद अब लंदन के बाजारों में धूम मचा रहे हैं झारखंड के उत्पाद" — मारवाड़ी भवन में बोलीं...

अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद बेटियों को दी विवाह सहायता सामग्री

अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद बेटियों को दी विवाह सहायता सामग्री

by firstreport desk2
2 days ago
0

अर्पिता महिला मंडल की अनूठी पहल: 16 जरूरतमंद बेटियों को उपहार और नकद राशि देकर संवारा भविष्य, विदाई की सामग्री...

रामगढ़ माइंस हादसे पर भड़के आदित्य साहू, DC-SP पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग

रामगढ़ माइंस हादसे पर भड़के आदित्य साहू, DC-SP पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

रामगढ़ माइंस हादसा: 'DC और SP पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा'; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हेमंत सरकार...

रांची में लापता बच्चों की वापसी के लिए भाजपा का विशाल मशाल जुलूस

गोड्डा में झामुमो का महामंथन, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने दिया जीत का मंत्र

by firstreport desk2
2 days ago
0

गोड्डा में JMM का महा-मंथन: 'बूथ कमेटी' होगी पार्टी की सबसे मजबूत रीढ़; SIR को लेकर केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे...

नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण पर विवाद, भाजपा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

रांची में लापता बच्चों की वापसी के लिए भाजपा का विशाल मशाल जुलूस

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में फूटा गुस्सा: लापता करण, अर्जुन और शिवा के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब; पुराना विधानसभा चौक तक निकला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    68 shares
    Share 27 Tweet 17
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    69 shares
    Share 28 Tweet 17
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    81 shares
    Share 32 Tweet 20
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    82 shares
    Share 33 Tweet 21
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    77 shares
    Share 31 Tweet 19

अभी अभी

बिहार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू, बची बिजली खरीदेगी सरकार

June 15, 2026
बिहार पर्यटन में बड़ा बदलाव: राजगीर-वाल्मीकिनगर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

बिहार पर्यटन में बड़ा बदलाव: राजगीर-वाल्मीकिनगर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

June 15, 2026
झामुमो का संकल्प: SIR में सही नाम कटे नहीं और फर्जी वोट जुड़े नहीं

झामुमो का संकल्प: SIR में सही नाम कटे नहीं और फर्जी वोट जुड़े नहीं

June 15, 2026
विश्व रक्तदाता दिवस: CCL गांधी नगर अस्पताल में 50 यूनिट रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस: CCL गांधी नगर अस्पताल में 50 यूनिट रक्तदान

June 15, 2026
रांची में PWD प्रोजेक्ट पर ‘प्रगति पथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

रांची में PWD प्रोजेक्ट पर ‘प्रगति पथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

June 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.