राँची : झारखण्ड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखण्ड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है।
इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है। तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखण्ड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वो दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी।
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |
JPSC कार्यालय में CID-पुलिस की बड़ी छापेमारी: पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन Controller समेत 4 हिरासत में, मचा हड़कंप ! रांची। झारखंड...












