खूँटी : जिले में भारी बारिश ने फिर से कई गांवों के ग्रामीणों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं। तोरपा प्रखंड के डोड़मा से गोविंदपुर रोड पर डायवर्सन बारिश के कारण बह गया। जिससे कई गांवों प्रभावित हुए हैं।
इस मार्ग से किसी भी तरह के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से आवागमन ना करें, वहीं ग्रामीणों ने डायवर्सन के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे ट्रकों द्वारा भी इस डायवर्सन का उपयोग किया जाने लगा। चिप्स लदे भारी ट्रकों के लगातार गुजरने के कारण डायवर्सन में लगा एयर पाइप टूट गया। जिसके कारण अस्थायी पुल की मिट्टी भारी बारिश के कारण बह गई।
जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना
🚩 रांची: जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने की IPRD के प्रयासों...













