रांची :चंदवे-पिठौरिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सोसो मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दरअसल, ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर लगाया गया इस्लामिक झंडा शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। इसके विरोध में समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments
झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी: सांसद गजेंद्र पटेल को मिली कमान; प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में...












