चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें डिप्टी कमांडेंट लेवल के अधिकारी घायल हो गये हैं. बताया गया है कि मुठभेड़ में उन्हें नक्सलियों की गोली लगी है. डिप्टी कमांडेंट को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मुठभेड़ की और डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी के घायल होने की पुष्टि की है. वह कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट हैं.
जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना
🚩 रांची: जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने की IPRD के प्रयासों...

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थानां क्षेत्र के पंचालताबुरु गाव में सर्च अभियान के दौरान हुए नक्सली और सुरक्षाबलो के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी घायल हो गए , डिप्टी कमांडेंट के कोहनी में गोली लगी जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से एअरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.











