Friday, July 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमन्त सोरेन से बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं ने की मुलाकात !

हेमन्त सोरेन से बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं ने की मुलाकात !

वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी के बच्चे-बच्चियां एवं युवाओं के समग्र विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमन्त सोरेन से बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं ने की मुलाकात !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी ओर से उन्हें बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पहले झारखंड ने एक राज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी, उसी वर्ष आज के कई युवा अपने बचपन के पहले कदम रख रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी के बच्चों के समग्र विकास हेतु कई अलग-अलग योजनाओं का संचालन कर रही है जिससे उनको बेहतर दिशा दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे-बच्चियां तथा युवा वर्ग ही राज्य एवं देश के भविष्य हैं, इन्हें हर रूप से मजबूत बनाकर ही एक समृद्ध और विकसित राज्य की परिकल्पना पूरी की जा सकती है।
छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ देकर विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा है
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार प्राइमरी, मिडिल एवं हाई स्कूल के साथ-साथ कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने निमित्त कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ देकर विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे-बच्चियों को शिक्षा ग्रहण करने में सबसे बड़ी बाधा गरीबी रहा है। आज से कुछ वर्ष पहले तक गरीब-जरूरतमंद परिवार के बच्चे शिक्षा नहीं ले पा रहे थे परंतु हमारी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है जहां बच्चों के विकास की राह में गरीबी बाधा न बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 80 सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया गया है जहां निजी विद्यालयों के तर्ज पर गरीब-जरूरतमंद परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तित करने की योजना है ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।
राज्य सरकार जरूरत के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से योजनाओं का संचालन करती रहेगी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सेहतमंद बनाने के लिए कई अलग-अलग योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य सरकार जरूरत के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से योजनाओं का संचालन करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित यूनिसेफ के सभी पूर्व बाल पत्रकार एवं युवाओं से कहा कि जिस प्रकार आप सभी लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उसी प्रकार आपके वैसे साथी जो योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष 10वीं तथा 12वीं के टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का कार्य करती है। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, मोबाइल सहित सम्मान राशि भी प्रदान करती है। इस अवसर पर सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
इस कार्यक्रम में शामिल यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं झारखंड के केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) एवं जेबीएवी (झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय) की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कैसे महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं एवं नीतियों, जैसे कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, समर अभियान, ज्ञान सेतु, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री सारथी योजना, एमएचएम लैब्स, मध्याह्न भोजन में अंडे का शामिल करना, इको क्लब, क्लीन एंड ग्रीन कैंपस और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जैसी योजनाओं ने उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को सुनिश्चित करने और अवसरों के द्वार खोलने में अहम भूमिका अदा की। मौके पर उपस्थित सभी पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं झारखंड सरकार के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि किस प्रकार इन सभी योजनाओं के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सभी ने बताया कि योजनाओं का लाभ मिलने से परिजनों को काफी राहत मिली है।
राज्य सरकार के कार्य की सराहना..
यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख, डॉ. कनिनिका मित्रा ने मुख्यमंत्री को झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी तथा बच्चों एवं युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति यह दर्शाती है कि झारखंड के प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर देने हेतु राज्य सरकार कितनी सजग और प्रतिबद्ध है। यहां उपस्थित युवा झारखंड सरकार द्वारा इनके विकास हेतु किए गए निवेश का जीवंत परिणाम हैं और ये राज्य के विकास के उत्कृष्ट मानदंड भी हैं। यूनिसेफ झारखंड की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एवं पार्टनरशिप विशेषज्ञ, आस्था अलंग ने कहा कि आज का दिन केवल पीछे देखने का नहीं, बल्कि बच्चों की आशाओं और सपनों को पूरा करने हेतु आगे देखने का भी दिन है। इन युवाओं की बातें हमें याद दिलाती हैं कि हर बच्चे का अधिकार महत्वपूर्ण है और हर बच्चे को अपने सपने पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी बाल पत्रकारों एवं युवाओं से बातें कर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मैं पुनः अपनी ओर से आप सभी को बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ झारखंड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Tags: #Former UNICEF child j#ournalists #youth met Hemant Soren #on the occasion of Children's Day.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

by firstreport desk2
3 days ago
0

​📰 ब्रेकिंग: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा– "स्थिति गंभीर, लेकिन धैर्य से...

झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर! 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, दुमका और गिरिडीह में बनेंगे नए चिड़ियाघर

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 6 अगस्त से मानसून सत्र; दुमका व गिरिडीह में बनेंगे...

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का सीक्रेट धरना: राहुल गांधी बोले- ‘PM और धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मनाने

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का सीक्रेट धरना: राहुल गांधी बोले- ‘PM और धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मनाने

by firstreport desk2
3 days ago
0

पेपर लीक विवाद: PM आवास के पास कांग्रेस का सरप्राइज धरना, राहुल बोले- 'प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें'...

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

by firstreport desk2
3 days ago
0

मतदान संवैधानिक अधिकार, मतदाता सूची से जुड़कर अपना मताधिकार सुरक्षित करें" — CEO के. रवि कुमार ! रांची/खूंटी :झारखंड के...

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

by firstreport desk2
3 days ago
0

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के मामूली विवाद...

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

by firstreport desk2
3 days ago
0

चतरा में एसपी आवास के सामने सनसनीखेज वारदात: पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या ! बड़ी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    131 shares
    Share 52 Tweet 33
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    113 shares
    Share 45 Tweet 28
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    137 shares
    Share 55 Tweet 34

अभी अभी

जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना

जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना

July 23, 2026
झारखंड में खुलेगा Film & Television Institute | SRFTI कोलकाता के सहयोग से सूचना भवन से होगी शुरुआत

झारखंड में खुलेगा Film & Television Institute | SRFTI कोलकाता के सहयोग से सूचना भवन से होगी शुरुआत

July 23, 2026
135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

July 23, 2026
झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

July 22, 2026
रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

July 22, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.