Wednesday, June 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में पारंपरिक कारीगरों को झारक्राफ्ट से जोड़ेगी सरकार: लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के काम में तेजी लाने का सीएम का निर्देश

झारखंड में पारंपरिक कारीगरों को झारक्राफ्ट से जोड़ेगी सरकार: लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के काम में तेजी लाने का सीएम का निर्देश

उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला— कुम्भकारी, लौह व काष्ठ शिल्पकारों का होगा कायाकल्प; पर्यटन स्थलों पर बिकेंगे राज्य के पारंपरिक उत्पाद।

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, बिजनेस, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में पारंपरिक कारीगरों को झारक्राफ्ट से जोड़ेगी सरकार: लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के काम में तेजी लाने का सीएम का निर्देश
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रिम्स में मीडिया की नो-एंट्री पर भड़की BJP: प्रवक्ता रमाकांत महतो बोले— कुव्यवस्था छुपाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया तानाशाही प्रतिबंध

झारखंड में बालू माफिया और अवैध खनन पर कसने जा रहा शिकंजा: सीएम हेमंत सोरेन ने 300 बालू घाट जल्द चालू करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर BJP ने कसी कमर: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की बड़ी बैठक, बांटीं जिम्मेदारियां

हजारीबाग डबल मर्डर: पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बोलीं— मासूमों की निर्मम हत्या बर्दाश्त नहीं, मिलेगा न्याय

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग के कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर व्यापक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री  सोरेन ने राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं। बैठक में झारक्राफ्ट की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नवाचार और रचनात्मकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाजार आधारित उत्पाद तैयार किए जाएं तथा युवाओं, विशेषकर नए आयुवर्ग को इस क्षेत्र से जोड़ा जाए। साथ ही उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री को पर्यटन स्थलों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने झारखंड की समृद्ध कला एवं संस्कृति से जुड़े उत्पादों को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने तथा भविष्य की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक शिल्पकारों को बढ़ावा देने और उनके उत्पादों को झारक्राफ्ट के माध्यम से बाजार से जोड़ने के निर्देश दिए

माटी कला बोर्ड की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक शिल्पकारों—जैसे लौह-कर्म, काष्ठ-कर्म, कुम्भकारी जैसे कार्यों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये परंपरागत व्यवसाय राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक और औद्योगिक उत्पादों के बढ़ते प्रभाव के कारण इनकी आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में इन शिल्पकारों की कला, कौशल और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करते हुए उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि माटी कला बोर्ड इन कारीगरों की पहचान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण तथा आधुनिक डिजाइन एवं तकनीक से उन्हें जोड़ने की दिशा में ठोस पहल करे, ताकि उनके उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इन शिल्पकारों को संगठित कर उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो।
उन्होंने लकड़ी एवं मिट्टी से निर्मित उत्पादों को झारक्राफ्ट के माध्यम से मूल्य संवर्धन (कन्वर्जन) कर उन्हें आकर्षक, आधुनिक और बाजारोन्मुख स्वरूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि इन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके और शिल्पकारों को स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

लॉजिस्टिक पार्क एवं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर सहित औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाकर निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में निर्माणाधीन प्रमुख औद्योगिक अवसंरचनात्मक परियोजनाओं, विशेषकर लॉजिस्टिक पार्क एवं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य में उद्योगों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो सकें। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि लॉजिस्टिक पार्क के विकसित होने से परिवहन, भंडारण एवं वितरण प्रणाली को मजबूती मिलेगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों की लागत में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसी प्रकार, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संपर्कों का विस्तार होगा और राज्य में निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं से जुड़े सभी अवरोधों को शीघ्र दूर करते हुए समन्वित प्रयासों के माध्यम से कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि झारखंड को एक उभरते हुए औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

उक्त बैठक में विभागीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव  अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक (झारक्राफ्ट) श्रीमती गरिमा सिंह, निदेशक,  विशाल सागर, निदेशक, श्रीमती प्रीति रानी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: #हेमंत सोरेनझारक्राफ्टझारखंड उद्योग विभागझारखंड बिज़नेस न्यूज़ 2026माटी कला बोर्डरांची समाचारलॉजिस्टिक पार्क झारखंडवर्ल्ड ट्रेड सेंटर रांचीसंजय प्रसाद यादव
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में शहरी श्रमिकों के लिए खुलेंगे नए दाल-भात केंद्र: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए खाद्य एवं वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के कड़े निर्देश

झारखंड में शहरी श्रमिकों के लिए खुलेंगे नए दाल-भात केंद्र: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए खाद्य एवं वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के कड़े निर्देश

by firstreport desk2
6 hours ago
0

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आज खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की...

बिहार में उद्योग क्रांति की तैयारी: 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में बनेंगे फूड पार्क, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश

बिहार में उद्योग क्रांति की तैयारी: 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में बनेंगे फूड पार्क, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश

by firstreport desk2
6 hours ago
0

पटना: मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।समीक्षा...

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस से 30.50 लाख का गांजा जब्त, बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस से 30.50 लाख का गांजा जब्त, बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा, रांची द्वारा चलाए जा...

विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड को समर्पित मोदी सरकार: अटल जी ने बनाया, मोदी ने संवारा — आदित्य साहू

विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड को समर्पित मोदी सरकार: अटल जी ने बनाया, मोदी ने संवारा — आदित्य साहू

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड केवल एक राज्य नहीं है। यह हमारी जनजातीय पहचान, हमारे संघर्ष, हमारी संस्कृति और हमारे स्वाभिमान की सोना माटी...

रांची में कल कांग्रेस प्रवक्ताओं का महामंथन: प्रशिक्षण शिविर में धारदार संवाद और मीडिया प्रबंधन का गुर सिखाएंगे सुरेंद्र राजपूत

रांची में कल कांग्रेस प्रवक्ताओं का महामंथन: प्रशिक्षण शिविर में धारदार संवाद और मीडिया प्रबंधन का गुर सिखाएंगे सुरेंद्र राजपूत

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: 2जून कांग्रेस प्रवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल, संगठनात्मक मजबूती एवं प्रभावी संवाद पर होगा विशेष फोकस----राकेश सिन्हा...

झारखंड में 15 जून तक पूरा करें वोटर लिस्ट मैपिंग का काम: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार का सख्त निर्देश

झारखंड में 15 जून तक पूरा करें वोटर लिस्ट मैपिंग का काम: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार का सख्त निर्देश

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि पदाधिकारी राज्य में 15 जून तक मतदाताओं का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    67 shares
    Share 27 Tweet 17
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    49 shares
    Share 20 Tweet 12
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    65 shares
    Share 26 Tweet 16
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    53 shares
    Share 21 Tweet 13

अभी अभी

विश्व पर्यावरण दिवस पर CCL की हरित पहल: रांची मुख्यालय में बांटे गए 500 फलदार पौधे, पर्यावरण क्विज का भी हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर CCL की हरित पहल: रांची मुख्यालय में बांटे गए 500 फलदार पौधे, पर्यावरण क्विज का भी हुआ आयोजन

June 3, 2026
JTET में स्थानीय और जनजातीय भाषाओं को मिले प्राथमिकता: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाषा कमेटी को सौंपीं महत्वपूर्ण अनुशंसाएँ

JTET में स्थानीय और जनजातीय भाषाओं को मिले प्राथमिकता: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाषा कमेटी को सौंपीं महत्वपूर्ण अनुशंसाएँ

June 3, 2026
जमशेदपुर में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर: बिनोद पांडेय ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना, SIR को आंदोलन के रूप में लेने का आह्वान

जमशेदपुर में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर: बिनोद पांडेय ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना, SIR को आंदोलन के रूप में लेने का आह्वान

June 3, 2026
झारखंड में पारंपरिक कारीगरों को झारक्राफ्ट से जोड़ेगी सरकार: लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के काम में तेजी लाने का सीएम का निर्देश

झारखंड में पारंपरिक कारीगरों को झारक्राफ्ट से जोड़ेगी सरकार: लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के काम में तेजी लाने का सीएम का निर्देश

June 3, 2026
रिम्स में मीडिया की नो-एंट्री पर भड़की BJP: प्रवक्ता रमाकांत महतो बोले— कुव्यवस्था छुपाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया तानाशाही प्रतिबंध

कुच्चू में जुटे भाजपाई: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर बनी रणनीति

June 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.