रांची :राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे.
SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची सुधार: झारखंड कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
रांची: SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची सुधार को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, चतरा मामले की जांच की...












