Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड को ‘श्रमिकों का राज्य’ वाली छवि से बाहर निकालेंगे: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश, हर जिले में बनेगी एक मॉडल ITI

झारखंड को ‘श्रमिकों का राज्य’ वाली छवि से बाहर निकालेंगे: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश, हर जिले में बनेगी एक मॉडल ITI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा की; 3 महीने में बनेगा प्रवासी मजदूरों का डिजिटल डेटाबेस, देश के 5 बड़े महानगरों में खुलेंगे सहायता केंद्र।

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड को ‘श्रमिकों का राज्य’ वाली छवि से बाहर निकालेंगे: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश, हर जिले में बनेगी एक मॉडल ITI
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

SIR पर झूठ फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला !

धँसनिया–आमशहरी सड़क का शिलान्यास, PMGSY योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात !

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं, विभाग द्वारा संचालित रोजगार सृजन कार्यक्रमों एवं गतिविधियों, कौशल विकास प्रशिक्षण, नियोजन सेवाओं, श्रमिक कल्याण तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन, समयबद्ध कार्यान्वयन और आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आधुनिक बनाने, सभी पात्र श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने राज्य के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष पहल करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में श्रम विभाग की बहुत बड़ी भूमिका है। आपके बेहतर कार्य प्रणाली से ही श्रमिकों का उत्थान किया जा सकेगा। श्रमिकों की सुरक्षा आपके कार्यों और योजनाओं पर निर्भर है। विभाग श्रमिकों तक अपनी पहुंच बनाएं। देश के सभी राज्यों में श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करें। बैठक में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे।श्र

मिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ तथा श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े और योजना का लाभ समय सीमा के अंतर्गत देना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों का अपडेटेड डाटा शीघ्र तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अगले 3 माह के भीतर देश के किस राज्य में हमारे कितने श्रमिक क्या काम कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी पोर्टल में रहे यह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए स्थापित होंगे प्रवासी सहायता केन्द्र

बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि ‘झारखंड राज्य प्रवासी सुलभ सहायता योजना’ के तहत झारखण्ड राज्य के प्रवासी एवं विदेश में कार्यरत श्रमिकों के लिए नोएडा (उ०प्र०), हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलूरु एवं मुम्बई में प्रवासी सहायता केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा सीमावर्ती राज्यों में प्रवासी श्रमिकों को सहायता प्रदान करेंगे।

कैम्प लगाकर श्रमिकों का पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराएं

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्रमिक निबंधन कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। श्रमिक की सुरक्षा, ट्रैकिंग आदि विभाग की जिम्मेदारी है। श्रम विभाग कैम्प लगाकर श्रमिकों का पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराएं, ताकि उनके साथ कोई समस्या होने पर राज्य सरकार उनकी त्वरित मदद कर सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के श्रमिकों का भी निबंधन हो, यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए सेफ्टी किट, जूता, हेलमेट, ग्लब्स इत्यादि की राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों का सेफ्टी किट के लिए दुकान चिन्हित कराते हुए, सभी उपकरण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कराएं, ताकि श्रमिकों को आसानी से किट की सामग्री मिले। श्रमिकों के लिए ड्रेस कोड हो यह सुनिश्चित की जाए। दुर्घटनाओं को रोकने के सभी जरूरी उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइड्स पर श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी जरूरतों को अंकित करने हेतु बोर्ड लगवाना अनिवार्य करें।

श्रमिक बेस्ड राज्य की पहचान से बाहर निकलने के लिए उठायें प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि विभाग कुछ ऐसी कार्य योजना बनाएं, जिससे मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। झारखंड को श्रमिक बेस्ड राज्य के रूप में बताया जाता है। इससे बाहर निकलने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जरूरतें बदल चुकी है। विभाग कुछ ऐसी नीति बनाएं, जिससे श्रमिक अपने पैरो पर खड़े (आत्मनिर्भर) हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़ी -रोजगार के लिए श्रमिक गांव छोड़ने को भी मजबूर हो रहे हैं। यह पलायन हर हाल में रुके, इस लक्ष्य के साथ कार्यों को गति दें। उन्होंने कहा कि विभाग एक बेहतर मैकेनिज्म विकसित कर मजदूरों का सत्यापन कराएं।

श्रमिक चौक की पहचान कर श्रमिक पड़ाव का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की टीम श्रमिक प्वाइंट चिन्हित करें (वैसे चौक चौराहा जहां काम के लिए श्रमिक एकत्र होते हैं)। इस श्रमिक प्वाइंट पर पर जाकर, उनके कल्याण हेतु सरकार की योजनों की जानकारी दें। उन्हें जागरूक करें। चिन्हित श्रमिक पड़ाव स्थान पर शेड बनाएं, ताकि मजदूरों को धूप व बरसात से बचाव हो सके। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि BOCW बोर्ड की कार्य योजना के तहत श्रमिक पड़ावों को श्रमिक चौक–सह-सुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना है, जहां सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रवासी मजदूरों की करें मैपिंग

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों का मैपिंग कर उनका लोकेशन पोर्टल में दर्ज करें। हमारे कितने मजदूर देश के बाहर या अन्य राज्यों में कार्य कर रहे हैं। इसका पूरा डाटा रखें। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अपनी योजनाओं को विभिन्न संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर मूल्यांकन करें।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को करें अपग्रेड

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य के अंदर स्थापित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों की डिमांड एवं भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत प्रशिक्षण कोर्स डिजाइन किए जाएं। प्रत्येक जिले के एक आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में विकसित करें। इसकी ग्रेडिंग भी कराएं और हाई वैल्यू कृषि कोर्स को भी चालू कराएं। सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में अत्याधुनिक मशीनें, प्रयोगशालाएं (लैब्स) एवं स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की जाए।

युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों को डिग्री लेकर भटकना नहीं पड़े। इसके लिए प्लेसमेंट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इम्पलायमेंट चेन विकसित करें, ताकि यहां के प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को आसानी से प्लेसमेंट हो सके। उन्होंने बड़ी कंपनियों के फैकेल्टीज को हायर कर आईटीआई के अध्यनरत विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कराने का भी निर्देश दिया। निजी संस्थानों से जो लोग सेवानिवृत हो गये उनके अनुभवों का लाभ विद्यार्थियों को मिले, इसकी रूपरेखा भी तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बातचीत.

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आईटीआई धनबाद से शिक्षा ग्रहण कर जबलपुर स्थित एक बड़े उद्योग में कार्यरत सूरज कुमार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए, बातचीत कर उनका कुशलक्षेम और उनकी वहां कार्यप्रणाली से अवगत हुए। सूरज कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 9 वर्ष पूर्व वह आईटीआई, धनबाद से शिक्षा ग्रहण की। जबलपुर में करीब 70 हजार रुपए प्रति माह की मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। अपने कार्य व मानदेय से संतुष्ट हैं। बताया कि वहां उनके अलावा झारखंड राज्य के तीन और लोग काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही पुणे स्थित एक संस्थान में कार्यरत अनिमा कुमारी से भी बातचीत कर कुशलक्षेम जाना। अनिमा ने मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी कि लोहरदगा स्थित मोज़ाइक स्किल ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत वे पुणे स्थित एक संस्थान में सेवा दे रहीं हैं। अनिमा ने बताया कि सेवा कार्य के एवज में उन्हें मई माह में 21 हजार रुपए मानदेय मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड से प्रशिक्षण प्राप्त 10 अन्य लड़कियां पुणे के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो उनके सीधे संपर्क में भी हैं। मुख्यमंत्री ने अनिमा के आवासन, खाने की व्यवस्था, सुरक्षा आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अनिमा ने उत्साह व आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में राज्य के मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह, श्रमायुक्त श्री संदीप सिंह, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव श्री आदित्य कुमार आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #हेमंत सोरेनजितेंद्र कुमार सिंहझारखंड रोजगार योजना 2026झारखंड श्रम विभागप्रवासी श्रमिक सहायता केंद्रमॉडल आईटीआई झारखंडरांची समाचारश्रमिक चौक सुविधा केंद्रसंजय प्रसाद यादव
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम...

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में SIR की सुनवाई अवधि 30 दिनों तक बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रामगढ़ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, होम-टू-रोल वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश ! झारखंड...

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड एसआईआर (SIR): चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी, नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट जारी !...

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 04 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर साधा तीखा निशाना !

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर साधा तीखा निशाना !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    279 shares
    Share 112 Tweet 70
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    259 shares
    Share 104 Tweet 65
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    246 shares
    Share 98 Tweet 62
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    83 shares
    Share 33 Tweet 21
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71

अभी अभी

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

November 7, 2026
इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

November 6, 2026
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

November 6, 2026
झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

November 6, 2026
भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

November 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.