रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मकर संक्राति के अवसर पर लोकभवन जाकर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की एवं उन्हें मकर संक्राति एवं टुसु पर्व की शुभकामनांएँ दीं। पूर्व मंत्री ने पुस्तक एवं शॅाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मिथिलेश ठाकुर नेे राज्यपाल महोदय सेे कई विषयों पर चर्चा की।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि स्व0 यदुवंश सहाय एवं स्व0 अमिय कुमार घोष पलामू प्रमंडल के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्ष 1946 से ये भारत की संविधान सभा के सदस्य थे एवं भारत के संविधान निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान युवा पीढी को भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन, संविधान निर्माण एवं पलामू प्रमंडल की धरती के वीर सपूतों से अवगत रखने एवं श्रद्धांजलि स्वरूप नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू अंतर्गत जे0एस0एन0 काॅलेज (नामधारी काॅलेज), गढवा के Multipurpose Examination Hall का नामकरण संविधान सभा के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 यदुवंश सहाय के नाम पर ‘‘यदुवंश सहाय मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हाॅल’’ करने एवं जी0एल0ए0 काॅलेज, मेदिनीनगर के Multipurpose Examination Hall का नामकरण संविधान सभा के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 अमिय कुमार घोष के नाम पर ‘‘अमिय कुमार घोष मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हाॅल’’ करने एंव उनका जीवनवृत्त अंकित किये जाने संबंधित अनुरोध पत्र उन्हें सौंपा। ज्ञात हो कि पूर्व में भी 22.07.2022 को इस संबंध में तत्कालिन राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया गया था।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने मिथिलेश कुमार ठाकुर को आश्वास्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और स्वतंत्रता सेनानी एंव महापुरूषों के नाम पर एग्जामिनेशन हॉल का नाम हो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे ।
चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली
चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के मामूली विवाद...













