Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना इलाके में कल कोयला कारोबारी की गोली मारकर घायल कर दिया गया था. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो गोली चलाई जिसमें एक मिस फायर हो गया था और एक गोली कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता के आर पार हो गई थी. इस मामले को लेकर कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता के पत्नी मंजू गुप्ता ने अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. घायल कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता मुरी के हिंडाल्को जाने वाले थे और वहां दोपहर को मीटिंग थी. इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी. इस मामले में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है और बताया गया है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है.
रांची के हरमू चौक पर लगा ‘विकसित भारत संकल्प’ का प्रतीक भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा
रांची: हरमू चौक पर भाजपा ने लगाया 'विकसित भारत संकल्प' का प्रतीक, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल का...











