Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीसीएल ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !

सीसीएल ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !

तेज़ विकास तभी सार्थक है जब वह पर्यावरण-सुरक्षित, समाज-समावेशी और भविष्य-उन्मुख हो : सीएमडी, सीसीएल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीसीएल ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर! 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, दुमका और गिरिडीह में बनेंगे नए चिड़ियाघर

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

रांची :सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 77वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, आर्मी बैंड और डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सीएमडी के साथ निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीवीओ पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर “अर्पिता महिला मंडल” की अध्यक्षा प्रीति सिंह और क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के शुरुआत में शांति और प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया।
अपने संबोधन में सीएमडी सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है, कोयला केवल ईंधन नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक विकास की आधारशिला है। वर्ष 2025-26 में सीसीएल ने उत्पादन एवं प्रेषण में निरंतर सुधार किया है और कर्मचारियों-श्रमिकों के समर्पण से संगठन ऊर्जा जरूरतों को मजबूती से पूरा कर रहा है।
सिंह ने बताया कि सीसीएल ने नई खदानों के विकास और बंद खदानों के पुनरुद्धार में उल्लेखनीय प्रगति की है। कोत्रे-बसंतपुर-पचमो ओपन कास्ट परियोजना (5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता) में नवंबर 2025 से उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं, 15 मिलियन टन क्षमता वाली चंद्रगुप्त ओपन कास्ट परियोजना सभी वैधानिक स्वीकृतियाँ प्राप्त कर उत्पादन प्रारंभ करने को तैयार है। पिपरवार फेज-1 अंडरग्राउंड परियोजना में इन्क्लाइन ड्राइवेज का कार्य आरंभ हो गया है और राजहरा ओपन कास्ट परियोजना में इसी माह से कोयला उत्पादन शुरू किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सीसीएल पारंपरिक खनन से आगे बढ़कर सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में काम कर रहा है। अब तक 5,720 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 1 करोड़ 10 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 28 ट्रॉली-माउंटेड, 21 ट्रक-माउंटेड फॉग कैनन, 141 मोबाइल वाटर टैंकर तथा 26 किलोमीटर लंबे विंड बैरियर लगाए गए हैं। नेट-ज़ीरो लक्ष्य के तहत सीसीएल कुल 425 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा, जिसमें वर्तमान में 26.7 मेगावाट की स्थापित क्षमता है। पिपरवार का 20 मेगावाट सोलर प्लांट प्रतिमाह लगभग 28 लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर रहा है, जिससे हर माह करीब 1.10 करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सीसीएल समाज के समावेशी विकास के लिए अपनी सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर निवेश कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक सीसीएल द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीएसआर पर खर्च की जा चुकी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में “नन्हा सा दिल” परियोजना के तहत 28 हजार से अधिक बच्चों की जांच हो चुकी है और 75 बच्चों की हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है। शिक्षा, आजीविका और खेल के क्षेत्र में भी सीसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयास हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस और गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, श्रमिकों और गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान की गरिमा और लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का एक अवसर है।
सीसीएल अपने कार्यों और योजनाओं के माध्यम से न केवल उद्योग जगत में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दे रहा है।
समारोह में डीएवी गांधीनगर, ज्ञानोदय स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सीएमडी एवं उपस्थित निदेशकगण ने पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को भी गणमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Tags: #CCL celebrated# the 77th Republic Day #with great enthusiasm .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

by firstreport desk2
1 day ago
0

चतरा में एसपी आवास के सामने सनसनीखेज वारदात: पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या ! बड़ी...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

by firstreport desk2
1 day ago
0

voter list revision: 22 जुलाई को BLO और BLA-2 की अंतिम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची...

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘जनाधिकार महासभा’ के दावों को बताया भ्रामक |

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे 'तार्किक विसंगति' संबंधी दावों का चुनाव आयोग ने किया खंडन...

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड में 1 महीने के भीतर तैयार होगा वनों का डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने वन विभाग की समीक्षा...

रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में पहली बार सजेगा 'डूरंड कप 2026' का मंच, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन; दर्शकों के लिए एंट्री फ्री!...

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: ध्यान दें ! अगर फॉर्म भरकर BLO को नहीं सौंपा, तो मतदाता सूची से कट सकता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    129 shares
    Share 52 Tweet 32
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    111 shares
    Share 44 Tweet 28
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    134 shares
    Share 54 Tweet 34
  • होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

July 22, 2026
झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

July 22, 2026
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

July 21, 2026
JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

July 21, 2026
जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

July 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.