रांची : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसएसपी राकेश रंजन रविवार की देर रात अचानक सड़कों पर निकल पड़े। उनके इस औचक निरीक्षण की जानकारी किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को पहले से नहीं थी। एसएसपी ने देर रात बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास रोड, अरगोड़ा चौक समेत शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की और मौके पर ही कई निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग, पुलिस बल की तैनाती और गश्ती व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कुछ जगहों पर लापरवाही नजर आई। इस पर उन्होंने ओरमांझी और पिठोरिया के थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में कोताही या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करें। चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत...












