राँची :झारखण्ड शराब घोटाला केस के प्रमुख अभियुक्तों में से एक गजेंद्र सिंह को 14 जुलाई को राँची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने बेल दे दी है।
करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद गजेंद्र सिंह जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं। हालांकि ACB की जांच अभी भी जारी है। कोर्ट ने गजेंद्र सिंह की जमानत याचिका मंजूर करते हुए तर्क दिया कि केस डायरी देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गजेंद्र सिंह के खिलाफ एजेंसी के पास फिलहाल कोई सीधा और ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि शराब घोटाला में उनकी भूमिका है।
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव ? सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से खाली हुई सीट पर सस्पेंस
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव? जानें क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार !...












